राज्य

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य स्तरीय जुजुत्सु प्रतियोगिता का आमंत्रण दिया

Share

 

देवास। मध्य प्रदेश जुजुत्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया ने भोपाल स्थित कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान उन्हें आगामी 11वीं राज्य स्तरीय जुजुत्सु प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी गई एवं प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

यह प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई 2025 तक भोपाल के विंग्स क्लब में आयोजित की जा रही है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, ऐसे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के गुणों का विकास भी करते हैं।

इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति में मध्यप्रदेश जुजुत्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, महासचिव रोहिणी कलम, तथा आयोजन सचिव पंकज पाराशर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 

Back to top button