नगर निगम
3 जुलाई को जलप्रदाय रहेगा प्रभावित क्षिप्रा प्लांट में पाइपलाइन लीकेज सुधार कार्य के चलते नगर निगम का शटडाउन प्लान

देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग द्वारा बताया गया कि क्षिप्रा जलप्रदाय प्लांट पर मुख्य 15 एमएलडी पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत का कार्य 3 जुलाई को निर्धारित किया गया है। इस कार्य के चलते प्लांट का शटडाउन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
इन क्षेत्रों में जल वितरण रहेगा प्रभावित-
मरम्मत कार्य के कारण 3 जुलाई को निम्न जल टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में शाम का जल वितरण प्रभावित रहेगा: सनसिटी पार्ट 01, सनसिटी पार्ट 02, आनंद ऋषि नगर टंकी, नागदा टंकी। नगर निगम ने जानकारी दी है कि पाइपलाइन रिपेयर कार्य पूर्ण होने के बाद टंकियों को भरकर जल वितरण सामान्य रूप से पुनः प्रारंभ किया जाएगा।




