खरगोन में नाव से बिजली मेंटेनेंस कार्य सोशल मीडिया पर छाया

इंदौर। मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रचार-प्रसार की गतिविधियों का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है।
कंपनी के इंदौर, उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, रतलाम जिलों में गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के लिए सघनतम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खरगोन के बिजली कार्मिकों ने 33 केवी तोरणी-धनगांव 33 केवी फीडर के मेंटेनेंस में नाव की मदद ली गई थी।
नाव की मदद से 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस संबंधी वीडियो टाइटल… नाव की मदद से बिजली लाइनों के मेंटेनेंस… से फेसबुक, ट्वीटर, एक्स, यू ट्यूब पर प्रसारित किया गया था। इस वीडियो को पिछले आठ दिनों में रिकॉर्ड व्यूज मिले हैं। बुधवार दोपहर तक इस वीडियो को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चारों सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कुल 1 लाख 27 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यह अब तक बिजली कंपनियों द्वारा प्रसारित किसी भी वीडियो के सर्वाधिक व्यूज हैं। इसके लिए कंपनी प्रबंधन ने सभी कार्मिकों, उपभोक्ताओं, दर्शकों एवं शुभचिंतकों को बधाई दी हैं।



