बुझ गए दो घरों के चिराग, 2 दोस्तों की मौत से मचा कोहराम, नगर में छाया मातम
खातेगांव (अनिल उपाध्याय 9753414558)। बागदी नदी ब्रिज पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में खातेगांव के दो दोस्तों की मौत हो गई।
तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
पुलिस ने मृतक युवकों की पहचान 18 वर्षीय आर्यन पिता मुकेश प्रजापत और 19 वर्षीय योगेश पिता राजेश गुर्जर के रूप में की है।
बताया जाता है कि दोनों खातेगांव के रहने वाले थे और दोस्त थे। सोमवार रात 11 बजे निजी काम से बाइक से ब्रिज से गुजर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार में आए अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास के लोग ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया जैसे-जैसे घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची पूरे नगर में मातम छा गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटना होने से लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है।