इंदौर

धाकड़ समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 जून को इंदौर में 

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष के तत्वाधान में 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर में 15 जून को होने जा रहा है।

शुभ कारज गार्डन राजीव गांधी चौराहा रिंगरोड इंदौर में सुबह 11 बजे होने वाले आयोजन में समस्त भारतवर्ष के समाज बंधु आमंत्रित किए गए हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामस्वरूप पटेल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उमानारायण पटेल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, रोडमल नागर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अभा श्री धाकड महासभा भारतवर्ष, नरेंद्र शिवाजी पटेल मंत्री मध्यप्रदेश शासन, राजकुमार पटेल पूर्व मंत्री, मनोज पटेल विधायक देपालपुर, मोहन नागर राज्य मंत्री, करणसिंह भंडारी पूर्व जिला न्यायाधीश, तुलसीराम नागर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विजय धाकड़ वरिष्ठ अभिभाषक रायसेन, कृष्णा मंडलोई समाजसेविका, हीरालाल मेहता अध्यक्ष धाकड़ धर्मशाला ट्रस्ट उज्जैन, रामकुमार मेहता राष्ट्रीय महामंत्री अभा किराड़ महासभा, राधा किशन धाकड़ पूर्व तहसीलदार कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान धाकड़ महासभा रहेंगे।

जिला व क्षेत्र के धाकड़ समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील डॉ. रूपसिंह नागर अखिल भारतीय धाकड़ समाज युवा संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सुमेर सिंह नागर ने की।

Back to top button