धर्म-अध्यात्म

श्रद्धापूर्वक मनाया गीता जयंती महोत्सव

देवास। संत आसाराम बापू के शिष्यों द्वारा गीता जयंती महोत्सव एवं तुलसी पूजन पर्व की शुरुआत हर्षोल्लास के साथ विशिष्ट अंदाज में हुई। गीता जयंती मोक्षदा एकादशी के अवसर पर देवास में यह विशेष आयोजन साधक मोहन जोशी के घर के आंगन में मनाया गया। आंगन परिसर फ्लेक्स, बैनर, तथा पुष्पमाला द्वारा सजाया गया। बड़ी संख्या में भक्त यहां उपस्थित थे। सभी साधकों द्वारा तथा मुख्य रूप से जोशी परिवार द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता तथा तुलसी माता का पूजन पूर्ण विधि-विधान से आश्रम द्वारा की जाने वाली विधि द्वारा किया गया। साधक बहनों द्वारा तथा कॉलोनी की बहनों द्वारा श्री गीता जी एवं तुलसी माता का पूजन कर तुलसी माता की (जहां पर श्रीमद्भगवद्गीता एवं आसाराम बापू का बड़ा श्रीचित्र विराजमान था) परिक्रमा की गई। सभी भाइयों ने भी तथा जोशी परिवार के मुखिया बद्रीप्रसाद जोशी द्वारा आरती उतारी गई। पार्षद प्रतिनिधि नीलम आलोक साहू, समिति अध्यक्ष सुनील देशमुख, उपाध्यक्ष रमाकांत बघेल सचिव बीडी जामनेरा, महिला मंडल प्रमुख श्यामा जोशी, उपाध्यक्ष आशा दिनेश गोस्वामी, सचिव अमिता गुहा, युवा सेवा संघ अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष ललित गहिले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए समिति के आश्रम कार्यक्रम प्रभारी लखन कौशल ने बताया कि दिसंबर माह गीता जयंती-तुलसी पूजन माह के रूप में मनाया जा रहा है। मोक्षदा एकादशी रविवार से यह पर्व मुख्य रूप से हर रविवार प्रभात फेरी एवं गुरुवार आशारामायण पाठ के साथ विभिन्न कालोनियों में, विभिन्न साधकों के यहां तथा मंदिर एवं विद्यालयों में मनाया जाएगा। मोक्षदा एकादशी रविवार के दिन वरिष्ठ साधक अनूप गुहा के यहां भी सुबह 7 बजे से प्रभात फेरी के साथ यह पूजन कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य पूजन कार्यक्रम 25 दिसंबर रविवार तुलसी पूजन दिवस के दिन खेड़ापति हनुमान मंदिर तथा कैलादेवी मंदिर गुरु वाटिका में मनाया जाएगा। इसी दिन साधक तुलसी भक्त किशोर पुष्पक के यहां भी गीता जी एवं तुलसी पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। 25 दिसंबर को खेड़ापति मंदिर पर 501 तुलसी के पौधे मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए जाएंगे। 23 से 25 दिसंबर के मध्य तुलसी के गमलों को जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा जिला न्यायाधीश आदि को भेंट किए जाएंगे। इसी दौरान गरीब बस्ती में कंबल तथा गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम महिला उत्थान मंडल तथा युवा सेवा संघ द्वारा श्री योग वेदांत सेवा समिति के मार्गदर्शन में किए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button