• Tue. Jul 15th, 2025

    तेज आंधी से इंदौर की बिजली आपूर्ति प्रभावित, 40 फीडर बंद, 400 कर्मचारियों ने संभाली ज़िम्मेदारी

    ByNews Desk

    Apr 30, 2025
    Indore news
    Share

     

    इंदौर। बुधवार शाम शहर का मौसम अचानक बिगड़ गया। अत्यंत तेज हवाओं और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को गड़बड़ा दिया। आंधी के चलते कई इलाकों में पेड़ और होर्डिंग्स बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, इंदौर के 11 केवी के 540 फीडरों में से 40 फीडरों पर आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा, 8 ग्रिड से भी सप्लाई कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी। सुरक्षा कारणों से भी कई स्थानों पर 10 से 15 मिनट के लिए बिजली की सप्लाई रोकनी पड़ी।
    बिजली आपूर्ति को शीघ्र सामान्य करने के लिए शहर के लगभग 400 कर्मचारियों को तत्काल फील्ड पर भेजा गया।

    Indore news

    फॉल्ट सुधारने और रास्ता साफ करने के लिए 30 जोनल टीमों ने लगातार काम किया। प्रभावित क्षेत्रों से 350 से अधिक व्यक्तिगत बिजली समस्याओं की शिकायतें (फ्यूज ऑफ कॉल) प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर निराकरण किया गया।

    इस दौरान, 30 पेड़, होर्डिंग्स और पेड़ों की शाखाएं, जो विद्युत लाइनों के पास आकर बाधा बन रही थीं, हटाई गईं। कंपनी के अनुसार, आपातकालीन प्रतिक्रिया की बदौलत एक घंटे के भीतर 25 फीडरों पर सप्लाई बहाल कर दी गई, जबकि बाकी 15 फीडरों पर डेढ़ घंटे में आपूर्ति सामान्य कर दी गई। कुछ इलाकों में अभी भी कार्य जारी है।