• Fri. May 30th, 2025

    महापुरुष देश की धरोहर होते हैं: रायसिंह सैंधव

    ByNews Desk

    Apr 22, 2025
    Bjp dewas
    Share

    भाजपा की अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जिला गोष्ठी 25 को

    देवास। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने, कहा कि आगामी 25 अप्रैल को एक संगोष्ठी सायं 4 बजे स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो होंगे। बैठक में अजा के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे।

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुष देश की धरोहर होते हैं। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हमारे देश की धरोहर थे। उन्होंने छुआछूत और जाति प्रथा को दूर करने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा, कि डॉक्टर अंबेडकर ने कहा था, कि शिक्षित बनो, संगठित बनो, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो। बाबा साहेब के सपनों को साकार करना है, तो आगे आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करें। शिक्षित व्यक्ति ही देश हित, समाज हित के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे।

    Raisingh sendhav

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से देव्रिपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, ओम जोशी, भाजपा अर्जा मोर्चा के जिलाध्याक्ष संजय दायमा, कार्यक्रम संयोजक भेरूलाल अटारिया, पंकज घारू, भाजपा मंडल अघ्यक्ष सुरेश सिलोदिया, देवेन्द्र नवगोत्री, राजेन्द्र मोडरिया, जगदीश चौधरी, मनीष दांगी, देवीसिंह यादव, राधेश्याम टाटिया, धर्मेन्द्र रेकवाल, दीपक सूर्यवंशी, अजय गुणावदिया, अर्जुन मालवीय, संदीप सुनैल, संजय पैमाल, सचिन वर्मा, सुभाष चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।