शिक्षा

विश्व वसुंधरा दिवस पर नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में हुई विविध गतिविधियां

Share

 

पृथ्वी केवल हमारे रहने की जगह नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी- अनुज जायसवाल

देवास। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 में विश्व वसुंधरा दिवस की 55वीं वर्षगांठ पर विविध शैक्षिक और पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” निर्धारित की गई है।

इसी कड़ी में विद्यालय के इको क्लब द्वारा जागरूकता बढ़ाने वाली रचनात्मक पहल की गईं, जिनमें निबंध प्रतियोगिता और फ्लोरा के लिए क्यूआर कोड आधारित अनूठी शैक्षिक पहल प्रमुख रहीं।

इको क्लब प्रभारी शिक्षक अनुज जायसवाल ने कहा, कि पृथ्वी केवल हमारे रहने की जगह नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। छात्रों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरणीय संरक्षण की भावना विकसित करने हेतु इस प्रकार की गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। क्यूआर कोड आधारित वनस्पति जानकारी परियोजना छात्रों के लिए पर्यावरणीय शिक्षा का एक अभिनव उदाहरण है।

Dewas news

इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संस्था शिक्षक सादिया खान ने संपन्न कराई। इको क्लब फार मिशन लाइफ के अंतर्गत फ्लोरा (वनस्पति) के लिए क्यूआर कोड नाम की शैक्षिक पहल की गई। इसमें संस्था में लगे पेड़-पौधों का सर्वेक्षण कर उनकी जानकारियों का क्यूआर कोड तैयार किया गया। इस क्यूआर कोड को जनरेट कर उसमें जानकारी संग्रहित की गई।

पेड़-पौधे से संबंधित समस्त जानकारी इस क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर प्राप्त की जा सकती है। संस्था शिक्षक लोकेश सांवलिया के मार्गदर्शन में छात्रों ने वनस्पति से संबंधित जानकारी संग्रहित कर क्यूआर कोड जनरेट किया।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य केके मिश्रा, पम्मी नाथ, अनामिका अग्निहोत्री, प्रीति जोशी, सुनीता भगोर, मनोहर पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा मुशाहिद बैग ने किया।

Related Articles

Back to top button