शिक्षा
जन्माष्टमी पर संस्कार एकेडमी हायर सेकंडरी में धूमधाम से मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया

नेवरी (अमर चौधरी)। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में संस्कार एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल नेवरी में कृष्ण राधा के रूप में बच्चों को तैयार कर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा कृष्णराधा बनकर बहुत सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। साथ ही शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा संस्कार परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। बच्चों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।




