
देवास। दैनिक मिराज भारत समाचार पत्र का विमोचन और कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को किया गया। भोपाल और इंदौर से एक साथ प्रकाशित समाचार पत्र मिराज भारत के देवास जिला ब्यूरो चीफ मोहम्मद वसीम खान ने बताया कि शुभारंभ पर मुख्य अतिथि महाराज विक्रमसिंह पवार, नायब काजी नोमान अहमद अशरफी, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौर, पत्रकार सौरभ सचान, डॉ. रईस कुरैशी, शाकिर अली दीप, शकील कादरी, पार्षद मुस्तफा अंसार अहमद, पार्षद प्यारे पठान मुफ्ती, पत्रकार ललित शर्मा, शाकिर शेख उपस्थित थे। विक्रमसिंह पवार ने अखबार के विमोचन और कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई दी। साथ ही निरंतर प्रगति की शुभकामना दी। नए अखबार के विमोचन पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार, आजाद सवेरा, कदीर पहलवान, फरीद कुरैशी, फरीद खान, हेमंत शर्मा, पंडित रघुनंदन समाधिया, अफसर शेख, हाजी अब्दुल जब्बार, मोहम्मद सालिम मंसूरी, मोहम्मद मोइन खान, हाफिज मोहम्मद गुलफाम, मोहम्मद सोहेल, हनीफ खान ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शकील पठान ने किया।




