इंदौर

इंदौर संभाग में तीन नए बिजली सब स्टेशन तैयार

Share

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इंदौर राजस्व संभाग में बिजली के तीन स्थानों पर 33/11 केवी के नए सब स्टेशन तैयार किए हैं। इनसे हजारों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 5 एमवीए क्षमता के इन प्रत्येक सब स्टेशन को रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) अंतर्गत तैयार किया गया है। ये सब स्टेशन इंदौर पश्चिम शहर पश्चिम संभाग में पंचकुईया के पास, झाबुआ जिले रंभापुर और कुक्षी क्षेत्र के अखाड़ा (बाग) में तैयार हुए हैं।

Indore news

प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने बताया कि आरडीएसएस अंतर्गत कंपनी क्षेत्र में अब तक 66 नए सब स्टेशन तैयार होकर बिजली आपूर्ति कर रहे हैं।

Indore news

आरडीएसएस अंतर्गत नए सब स्टेशन से लाखों बिजली उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली प्रदाय हो रहा हैं, वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई है।

Shri shri ravishankar vidya mandir, indore

Back to top button