धर्म-अध्यात्म

अंबिका माता मंदिर में हुआ भंडारा

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में अंबिका माता मंदिर छिपापुरा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में बच्चे, महिला, पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संतोष राठौर ने बताया कि यहां पर पिछले 24-25 सालों से यहां पर प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन होता आ रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। यहां पर नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना की जाती है व मटकी रखकर नौ दिनों तक अखंड ज्योत जलाई जाती है।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नौ दिनों तक माता की ज्योत जलाकर पूजा की गई व आज छिपापूरा में स्थित मां अंबिका गरबा मंडल भौंरासा के तत्वाधान में भंडारे का आयोजन हुआ, जो शाम 6 बजे से शुरू हुआ और देर रात्रि तक चलता रहा।

जितेंद्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर, दुर्गेश राठौर, रवि राठौर, श्रीराम राठौर, अर्जुन राठौर व मोहल्ले की महिलाओं व पुरुषों का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button