देवास

विधि दिवस एवं भारत-लोकतंत्र की जननी विषय पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share

देवास। शासकीय विधि महाविद्यालय में विधिक सहायता केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महामहिम राज्यपाल के निर्देशानुसार भारत लोकतंत्र की जननी विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया था। इसके परिपालन में संविधान दिवस/विधि दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रभातकुमार मिश्रा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास तथा विशेष अतिथि प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला एवं सत्र न्यायालय देवास के डिस्ट्रिक रजिस्ट्रार यशपाल सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजयकुमार चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र एवं बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ. चौहान ने न्याय की भूमिका में अधिवक्ता, शिक्षक और विद्यार्थियों के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने संबोधित करते हुए संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्य की महत्ता विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक जीवन में अनुशासन, निरंतर अध्ययन एवं विधिक सेवा से संबंधित जानकारी प्रदान की। निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्रा ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रथम विजेता बबीता चौहान, द्वितीय विजेता पीयूष प्रजापति एवं तृतीय विजेता राबिनसिंह कटारे रहे।

इस अवसर प्रमुख रूप से जिला विधिक अधिकारी रोबिन दयाल एवं प्राध्यापक डॉ. भारती जोशी, ग्रंथपाल सोनू चौहान, क्रीड़ा अधिकारी संदीपसिंह रावत, डॉ. बिलाल मालवीय, दीपेंद्रसिंह पवार, प्रतीक जोशी, किशोर चौधरी, मनोहर पारस, बनेसिंह, रुक्मिणि यादव, उषा सांगते एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन रूपल मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन प्रो. चांदमल भालोद सहायक प्राध्यापक ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button