प्रशासनिक

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्‍ल ने मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की

Share

माताजी से प्रार्थना करता हूं कि सभी को सुखी और निरोगी रखें- उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल

देवास। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार को देवास पहुंचे।

देवास में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माताजी की टेकरी पहुंचकर मां चामुण्‍डा एवं मां तुलजा भवानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दरबार में आकर दर्शन करना ही मां कृपा है।

मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मैं यहां आया हूं। मैं माताजी से यही प्रार्थना करता हूं कि सभी को सुखी और निरोगी रखें। सभी नागरिकों पर माता जी की कृपा बनी रहे और इसी प्रकार विकास यात्रा लगातार जारी रहे।

Mata mandir dewas

जिले में आगमन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्‍ल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा माताजी की तस्‍वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button