• Wed. Aug 27th, 2025

    भाजपा जिला अध्यक्ष सैंधव ने संगम में किया स्नान, संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव का दिया संदेश

    ByNews Desk

    Feb 22, 2025
    Mahakumbh 2025
    Share

     

    देवास। कुंभ मेले में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हुए देवास जिला भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने अपने स्वजन के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी इस पुण्य अवसर का हिस्सा बने।

    देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने भी संगम में डुबकी लगाकर आस्था प्रकट की और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

    गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर इन नेताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। भाजपा नेताओं ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सैंधव ने कहा कि कुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सनातन परंपरा की जीवंत धरोहर है। यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है और देश व समाज की भलाई के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। गंगा स्नान और कुंभ का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।