
बागली (हीरालाल गोस्वामी)। सीएम राइज स्कूल शुभारंभ के बाद पहली बार हाटपिपलिया जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 10 सदस्य की कबड्डी टीम हाटपिपलिया कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची। स्पोर्ट टीचर विनीता शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में जीत के बाद यह टीम संभाग स्तर पर जाएगी। हमारी पूरी तैयारी है कि बागली सीएम राइज स्कूल की टीम जीत कर आए। टीम को रवाना करते वक्त स्पोर्ट्स टीचर विनीता शर्मा, सीमा गुप्ता एवं कोच उपस्थित रहे। 10 सदस्य टीम में शामिल अक्षय भार्गव, रामनिवास, संजय डाबर, गोकुल बघेल, आकाश रावत, बलराम भुसारीया, शिवराज कुमारिया, राकेश देवड़ा, कनिया वास्केल, मनीष वर्मा कप्तान के रूप में शामिल है। टीम के साथ स्कूल टीचर जीवनसिंह आवधिया एवं प्रवीण राठौर हाटपीपल्या पहुंचे।




