देवास

जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में शिक्षा का बड़ा महत्व होता है- आरआर हरियाले

Share

 

बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं

अपर मुख्य सचिव श्री कंसोटिया का मप्र आजाक्स ने 50 पौधों व गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान

देवास। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारियों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले अपर मुख्य सचिव (आइएएस) गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं आजाक्स के प्रांताध्यक्ष जेएन कंसोटिया का मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति अधिकार एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) संभाग अध्यक्ष भोपाल बीएल धनवाल के मार्गदर्शन में एवं जिलाध्यक्ष आरआर हरियाले, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सीमा चौहान के नेतृत्व में अलग-अलग प्रजातियों के 50 पौधे, गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री हरियाले ने कहा, कि बच्चों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में शिक्षा का बड़ा महत्व होता है, इसलिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं। श्री हरियाले ने श्री कंसोटिया को पौधे भेंट करने के दौरान कहा, कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को अपने घर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध हो।

इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष राजेशकुमार बांधेवाल, संभागीय महासचिव उज्जैन विक्रम परमार, जिला उपाध्यक्ष चंपालाल काजले, महासचिव संतोष हरियाले, शिवचरण अंगोरिया, जिला प्रवक्ता जयनारायण पेठारी, जिला सचिव महेश राठौर, जिला शिक्षा साहित्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवकरण सोलंकी, पूर्व तहसील अध्यक्ष पीरूलाल मालवीय, अध्यक्ष कन्नौद नंदलाल हरियाले, छगनलाल पुन्नड, अंबाराम पेठारी, गोपाल बछानिया, शोभाराम कर्मा, प्रेम सिंह पेठारी, तेलमसिंह मौर्य, एसएस निमजे, एसआर परते, अनोखीलाल राजोरिया, रमेश शिंदल, जगदीश बामनिया, अनिल कुमार मेघवाल, विनोद कुमार सोलंकी, रश्मि पांडेकर, जितेंद्र लोबानिया, मानसिंह कटारिया, महेंद्र खेलवाल, सुनीता धावरे, रामगोपाल रैकवार, रमेशचंद्र बाकोरिया, सुरेश बरखाने, ओमवती दामडे, गौरसे मैडम, आदि सैकड़ों पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। जानकारी जिला प्रवक्ता जयनारायण पेठारी ने दी।

Back to top button