धर्म-अध्यात्म

संत रविदास जयंती पर निकली कन्या कलश यात्रा

Share

 

– शिखर कलश हवन के साथ मंदिर पर किया स्थापित

देवास। मां क्षिप्रा की पावन नगरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर भव्य कन्या कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई क्षिप्रा नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश को अभिषेकित किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा के पश्चात शिखर कलश हवन संपन्न हुआ, जिसमें विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिखर कलश को मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया। इसके बाद संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

सायंकाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Dewas news

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन-

इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षिप्रा पंचायत सरपंच विश्वास उपाध्याय, पुजारी जयराम महाराज, दीपक महाराज, राजेश बराना प्रजापति, अर्जुन राजोरिया, किशोर नरवरिया, धर्मेंद्र नरवरिया, उत्तम नरवरिया, जितेंद्र राजोरिया, छोटेलाल एरवाल, पीरूलाल फुलवारी, राकेश मल्या, जितेंद्र कसुमरिया, सतीश चिरौलिया, विकास मल्या, शंकर धौलपुरिया, निर्भयसिंह नरवरिया, कैलाश फुलवारी, हजारीलाल राजोरिया, कन्हैयालाल राजोरिया, अर्जुन परमार, शैलेन्द्र चौहान, भगवान मालवीय, सतीश नरवरिया सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस आयोजन में श्रद्धालुओं को संत रविदास जी की शिक्षाओं और भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button