धर्म-अध्यात्म

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सादीखेड़ा मंडल ने ग्राम कुलाला में निकाला पथ संचलन

Share

– स्वयंसेवकों का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। ग्राम कुलाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सादीखेड़ा मंडल द्वारा पथ संचलन निकाला गया।

पथ संचलन यादव अहीर समाज धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जो गांव के डेरा, हनुमान मंदिर, गढ़ी, शासकीय स्कूल समीप, कोलू सहित गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः यादव अहीर समाज धर्मशाला पहुंचा।

पथ संचलन में अध्यक्षता ग्राम के वरिष्ठ सिद्धनाथ सिंह यादव ने की। मुख्य वक्ता अरविंद भंडारी (धर्म जागरण जिला सह संयोजक) ने सर्व प्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण पश्चात धर्म जागरण मंच जिला सह संयोजक, मुख्य वक्ता श्री भंडारी ने सभी को मार्गदर्शन देते हुए अपने उद्बोधन में रासायनिक खेती न करते हुए जैविक खेती के बारे में बताया। वही धार्मिक संस्कृति की विलुप्त होती चीजों के बारे में भी बताया। साथ ही जन्मदिवस पर केक ना काटते हुए पौधा लगाने की बात कही।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा प्रार्थना कर ध्वजप्रणम किया गया। पथ संचलन का जगह-जगह ग्रामीणों ने रांगोली बनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button