नगर निगम
Dewas news वार्ड 19 में मार्ग सीमेंटीकरण और पेवर्स ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन


देवास। वार्ड 19 के ढांचा भवन क्षेत्र में मार्ग सीमेंटीकरण और पेवर्स ब्लॉक कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। यह कार्य कुल 15 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें 5 लाख रुपये सांसद निधि और 10 लाख रुपये निगम निधि से आवंटित किए गए हैं।
कार्यक्रम में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल और सभापति रवि जैन के साथ विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद उषा गोपाल खत्री, लेखा विभाग समिति अध्यक्ष अजय तोमर, पार्षद भूपेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल खत्री और प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सैकड़ों वार्डवासी मौजूद थे। मार्ग निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर तरीके से हो सकेगा और रहवासियों की सुविधा मिलेगी।




