नगर निगम
नवीन कचरा संग्रहण वाहन नगर निगम को किए सुपुर्द


देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में कचरा संग्रहण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 7 बोलेरो एमडीएक्स पिकअप वाहन क्रय किए गए।
महिंद्रा कंपनी द्वारा इन सभी वाहनों को विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल और सभापति रवि जैन को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया।
वाहनों के रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन्हें शहर में कचरा संग्रहण के कार्य के लिए उपयोग में लिया जाएगा। नगर निगम के इस कदम से स्वच्छता कार्यों में और अधिक सुधार की उम्मीद की जा रही है।

इस अवसर पर पार्षद ऋतु सवनेर, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया, महिंद्रा कंपनी के पदाधिकारी और निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।





