देवास

बच्चों ने सीखे यातायात के नियम

Share

Dewas news

देवास। बच्चों को यातायात के नियम सिखाए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में यातायात का कैंप फ्यूचर आईएएस अकैडमी में लगाया गया।

डायरेक्टर कमल सिंह तंवर ने बताया कि यातायात विभाग के द्वारा बच्चों को वाहन चलाने लाइसेंस, यातायात के संकेत की पूरी जानकारी विभाग के राहुल सिंह चंदेल (सूबेदार), उप निरीक्षक रामचरण पोरवाल, आरक्षक सचिन पाठक, राजेंद्र जी द्वारा दी गई।

प्रिंसिपल संदीप शुक्ल ने बताया कि विद्यालय में कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों को भविष्य का अधिकारी बनाने के लिए सभी विषय बहुत विश्लेषण के साथ पढ़ाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मंजू गुजराती, दीपिका शुक्ला, राहुल कुमावत, उत्कर्ष जोशी, अखिलेश भंडारी, संजना पंवार, पलक जाट और माया कुमावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button