क्राइम

सीसीटीवी से पकड़ा गया शातिर बाइक चोर, उदयनगर पुलिस की सटीक कार्रवाई

Share

 

देवास। जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने मिशन मोड में कार्रवाई तेज कर दी है।

इसी कड़ी में उदयनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक शातिर बाइक चोर को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी गई 50 हजार रुपए की मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटना पर नियंत्रण लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा मिशन स्तर पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी उदयनगर सुनीता कटारा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए। तकनीकी एवं मुखबिर साक्ष्य के आधार पर आरोपी रामेश्वर उर्फ़ नाना बामनिया उम्र 25 साल निवासी बघबाई मोहल्ला भील आमला थाना कमलापुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसाइकल चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ के दौरान थाना उदयनगर में चोरी गई 50 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी उदयनगर सुनीता कटारा, प्रआर मनीष मीणा, आर दीपक पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button