• Tue. Jul 22nd, 2025

    कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई भागवत कथा

    ByNews Desk

    Dec 23, 2024
    Dewas news
    Share

    Dewas news

    देवास। भट्ट बावड़ी स्थित सूर्य विजय हनुमान मंदिर में सोमवार से श्रीमद भागवत गीता पारायण पाठ प्रारंभ हुआ। कथा वाचन आचार्य सुभाष शर्मा कर रहे हैं। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

    Bhagvat katha

    कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। सरदार पटेल मार्ग से होते हुए सुतार बाखल कलश यात्रा पहुंची। यहां भक्तों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कलश यात्रा में भक्तों ने भाव-विभोर होकर भजनों पर नृत्य किया। कलश यात्रा एमजी रोड से होते हुए भट्ट बावड़ी सूर्य विजय हनुमान मंदिर पहुंची। आयोजन सरोज गिरधर त्रिवेदी द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा 29 दिसंबर तक होगी।

    Dewas news

    कथा के प्रथम दिवस आचार्य श्री शर्मा ने श्रीमद भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मोक्षदायिनी है। भागवत कथा के श्रवण से भक्ति जाग्रत होती है। निरंतर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण व अध्ययन करना चाहिए। यह जानकारी गणेश दुबे ने दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *