शिक्षा

मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत 69 छात्र-छात्राओं को दी साइकिल

Share

Dewas news

पीपलरावां (रईस मंसूरी)। हासे स्कूल व कन्या हाई स्कूल का निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम गट्टा ग्राउंड में सम्पन्न हुआ।

नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष हरेन्द्रसिंह पिलवानी ने भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में गरीबों खासकर बेटियों को दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में बताया। जनपद उपाध्यक्ष मदनसिंह धाकड़,बमण्डल उपाध्यक्ष जितेंद्र सेंधव, नपं उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

पार्षद देवनारायण शर्मा अनिल आदिवासी, अजय गुप्ता, जितेंद्र कुशवाह, शेखर यादव, बाबूलाल शिंदे व शाकिर खां पठान मंचस्थ थे। लखन शुक्ल, रोहित धाकड़, संतोष धाकड़, लोकेश भावसार, सुनील कुमरावत सहित स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्राचार्य शिवेश धाकड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ स्वागत भाषण दिया। हासे के 20 छात्रों व कन्या स्कूल की 49 छात्राओं को साइकिल वितरित की। संचालन प्रेमनारायण शुक्ल ने किया। आभार प्राचार्य मुन्नालाल अंगोरिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button