धर्म-अध्यात्म

रावण दहन के साथ जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा वातावरण

Share
  • रामाश्रय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई रंगारंग आतिशबाजी

देवास। धर्म, जनसेवा व सामाजिकता की त्रिवेणी रामाश्रय परिसर मक्सी रोड बिलावली में 55 फीट रावण के पुतले के दहन के साथ विजयादशमी पर्व मनाया गया। रामाश्रय के ट्रस्टी राकेशकुमार अग्रवाल ने बताया कि असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी (दशहरा) पर ट्रस्ट के संस्थापक रमेशकुमार जीतमल अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद धर्मेंद्रसिंह बैस, पीएन चौबे की उपस्थिति में सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की महाआरती की गई। तत्पश्चात रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी की गई। रावण दहन के दौरान कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। प्रभु श्रीराम ने अपने धनुष से असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम समापन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button