क्राइम

पत्नी को जीवन यापन निर्वाह के लिए मासिक खर्चा नहीं देने वाले पति को किया गिरफ्तार

Share

dewas crime news

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास करने के आदेश दिए गए हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं देवास नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल द्वारा वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित किया गया था।

पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र ने आदेश के पालन में बुधवार को कुटुंब न्यायालय के प्रकरण में जारी 21 हजार 500 रुपए का वसूली/गिरफ्तारी वारंटी दिनेश मालवीय को गिरफ्तार किया है। वारंटी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए विगत 3 वर्ष से पत्नी को भरण पोषण के रुपए नहीं दे रहा था, जिससे न्यायालय ने वारंटी का वसूली/गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके पालन में उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय कार्य- निरीक्षक शशिकांत चौरसिया थाना प्रभारी, उप निरीक्षक गोविंद बड़ोलिया, आरक्षक आकाश, लक्ष्मीकांत, सैनिक तेजकरण थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button