देवास

हीरा इंटरनेशनल Jio-BP पेट्रोल पंप पर शुरू हुआ बायो CNG पंप, ग्राहकों में उत्साह

Share

 

देवास (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। हीरा इंटरनेशनल Jio-BP पेट्रोल पंप पर बायो CNG पंप का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके शुरू होने से दैनिक यात्रियों, ऑटो चालकों और सीएनजी वाहनों से चलने वाले लोगों में हर्ष का माहौल है।

देवास शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों में शामिल हीरा इंटरनेशनल पर पहले से ही पेट्रोल और डीजल भरवाने वालों की बड़ी संख्या रहती है। कई महीनों से ग्राहक यहां CNG सुविधा शुरू किए जाने का आग्रह कर रहे थे। अंततः सोमवार से बायो CNG की सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं के लिए ईंधन विकल्पों का दायरा बढ़ गया है।

बायो CNG पंप के शुभारंभ अवसर पर एरिया मैनेजर वैभव शर्मा, यामीन शेख, डीलर वरुण अग्रवाल और महेश शर्मा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आमजन को आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, क्योंकि बायो CNG सामान्य ईंधन की तुलना में किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है।

स्थानीय वाहन चालकों ने नई सुविधा को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा, कि अब उन्हें अन्य जगह जाकर CNG भरवाने की परेशानी नहीं होगी। पंप प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि वे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा और लगातार उपलब्धता प्रदान करेंगे।

Back to top button