धर्म-अध्यात्म

1100  कन्याओं काे कराया भोजन, पूजन कर दक्षिणा भेंट की

  • नवमी पर हवन-पूजन व कन्या भोज के साथ मां चामुंडा सेवा समिति के सेवा पंडाल की पूर्णाहुति

देवास। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक टेकरी स्थित शंखद्वार के समीप भंडारा करने वाली मां चामुंडा सेवा समिति ने नवमी पर कन्या पूजन व कन्या भोज के साथ भंडारे की पूर्णाहुति की। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक चौबीस घंटे ही समिति ने अपने भंडारे का संचालन किया। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद काे ग्रहण किया।

नवमी पर सुबह हवन-पूजन किया गया। दोपहर में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया और दक्षिणा दी। महाप्रसाद बनाने में सहयोग करने वाली महिला कर्मचारियों को भी साड़ी एवं दक्षिणा भेंट की गई। दैवीरूपी नौ कन्याओं का पूजन बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक वेंकट एन कुमार नायडू, महाप्रबंधक अशोक अरोरा, प्रशांत महाजन, विवेकसिंह के अातिथ्य में किया गया। नायडू ने कन्या पूजन के साथ महाप्रसाद का वितरण किया। शारदीय नवरात्रि महापर्व की प्रशंसनीय व्यवस्था के लिए कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों के साथ मां चामुंडा सेवा समिति का आभार माना।

मां चामुंडा सेवा समिति के संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि नवरात्रि में टेकरी पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं को प्रतिदिन चाय, फरियाली खिचड़ी, मिक्चर, हलवा-पूड़ी, सब्जी आदि का वितरण किया गया। नवमी पर 1100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। भंडारे में समाजसेवियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। समिति के नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, इंरसिंह गौड, उम्मेदसिंह राठौर, दिनेश सावलिया, शशिकांत गुप्ता, प्रदीप लाठी, नारायण व्यास, राजेश गोस्वामी, सुरेंद्रसिंह तोमर, सुरेश जायसवाल, बीडी रावल, सुशील शिंदे, मुरलीधर पांचाल, श्याम कलयंत्री ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जानकारी मधुसूदन शर्मा ने दी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button