देवासधर्म-अध्यात्म

मां कात्यायनी के जन्मदिवस पर गाय के दूध से बनाया केक

– भक्तों ने मां के जयकारे लगाकर काटा केक, पुजारी ने कहा यह खुशी का पल
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)।
मां कात्यायनी के मंदिर में नवरात्रि की छठ पर मां कात्यायनी का अवतरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। गाय के दूध से केक बनाया और मां के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने केक काटा। केक का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। भक्तों ने भजन गाए व गरबा की मनमोहक प्रस्तुति दी।
देवास जिले में मां कात्यायनी का मंदिर बेहरी में ही है। मां कात्यायनी के अवतरण दिवस पर मंदिर परिसर में केक काटा गया। केक बनाने के लिए गाय का 11 किलो दूध मंगाया गया था। गांव की नन्हीं बालिकाओं ने नौ देवियों का रूप धारण किया। सभी देवियों ने कात्यायनी बनी देवी का मुंह मीठा करवाया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर फल एवं मिठाई का वितरण कर उत्साह व्यक्त किया। मां कात्यायनी की संगीतमयी आरती में गांव के बच्चे, महिला, बुजुर्ग सभी शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला अवसर है जब हमने किसी देवी का जन्मदिन इस प्रकार से केक काटकर मनाया। मंदिर के पुजारी अंतिम उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, संजू अध्याय एवं हरीश उपाध्याय ने कहा कि यह खुशी का पल है। माता की कृपा गांववासियों पर बनी रहेगी। कोई भी गंभीर बीमारी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगी। देवी बनी कन्याओं के श्रद्धालुओं ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, पूर्व सरपंच सुरेश सिंह पाटीदार, वर्तमान सरपंच हुकम बचानिया, भोजराज पाटीदार, रामप्रसाद दांगी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button