धर्म-अध्यात्म

ब्रह्माकुमारी संस्था ने दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट बांटकर मनाई दिवाली

Share

dewas news

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर द्वारा दिव्यांग बच्चों व जरूरतमंद माता-बहनों को दीपावली पर गिफ्ट भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में कालानी बाग में स्थित हेल्थ केयर रिहेबिलिटी सेंटर पर डॉ. आशुतोष भटेले, डॉ. जया वर्मा, कुलदीप वर्मा, हेमलता वर्मा ने दिव्यांग बच्चों को दीपावली के उपलक्ष्य में गिफ्ट बांटे। प्रेमलता दीदी ने उन्हें स्वस्थ जीवन के आशीर्वचन दिए। परमपिता परमात्मा शिव की कृपा से संपूर्ण रूप से बच्चे ठीक होकर अपने जीवन को सुचारू करने की कामना की गई। दिव्यांग बच्चों को परिवार को भी सहानुभूति प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएं व्यक्त की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद गायत्री वर्मा, हीरामणि चौहान, पिंकी दांगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button