सुंदर कलात्मक करवों की मांग बढ़ी

Posted by

karva

– करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह है। करवा चौथ रविवार को है और इसके लिए महिलाएं एक दिन पूर्व शनिवार तक तैयारी में जुटी रही। करवा चौथ के लिए आकर्षक करवें बाजार में बिक रहे हैं। इन करवों पर सुंदर नक्काशी भी की गई है।

व्रत करने वाली सुनीता व संगीता गोस्वामी ने बताया कि व्रत में दो करवें लिए जाते हैं। एक में अनाज तो दूसरे में जल रखते हैं। पहले सामान्य करवे ही खरीदते थे, लेकिन आजकल सुंदर व कई तरह की नक्काशी वाले करवे बाजार में बिकने के लिए आते हैं तो उन्हें ही खरीदते हैं। क्षेत्र में महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारी पूरी कर ली है। रविवार काे दिनभर निर्जला उपवास कर रात में चंद्र दर्शन के साथ व्रत खोला जाएगा।

bagli news

करवा बनाने वाले जगदीश प्रजापत ने बताया कि वे कई तरह के करवे बनाते हैं। महिलाएं कलात्मक सुंदर करवे मांगती हैं, इसलिए हमने भी कलात्मक सुंदर करवे बनाए हैं। करवा चौथ के लिए एक महीने पहले से ही करवा बनाना शुरू कर देते हैं। देवकरण प्रजापत ने बताया कि पहले गेरू से करवों पर रंग किया जाता था, लेकिन अब कलर व नक्क्काशी वाले करवे ही मांगे जाते हैं। हमने कई तरह के रंग व नक्काशी वाले करवे बनाए हैं। पं. अंतिम उपाध्याय ने बताया कि इस व्रत को करने से पति की उम्र लंबी होती है। चंद्र दर्शन से ही व्रत खोलने की परंपरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *