देवासराजनीति

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का काम किया- मंडल अध्यक्ष चौधरी

– भाजपा कार्यालय सिरोल्या में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सिरोल्या (अमर चौधरी)

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संपूर्ण जीवन को समर्पित किया। वे एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे। किसान एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे। राष्ट्र एवं संगठन के निर्माण में उनका योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

यह विचार भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा बरोठा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पं. उपाध्यायजी ने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी आेर आकर्षित किया और वे भारतीय जनसंघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष थे। इसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाना जाता है। मंडल अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते उन्होंने देश के निर्माण के लिए कई कार्य किए, जिससे वे आज भी स्मरणीय हैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. उपाध्याय की जयंती पर हम सब उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करतेे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व सुबह 10.30 बजे पं. उपाध्याय के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर रणछोड़लाल भगत, कैलाश फौजी, भगवानलाल चौधरी, भाया सेठ, सुभाष कोतवाल, बुरखीलाल सरकार, रमेश किंग, मुकेश बंदावाले, मदन टाटा, भेरूलाल बागवाले, सुरेश टेलर, उपसरपंच राजेंद्र डियर, नगर अध्यक्ष कल्याण चौधरी, संजय फौजी, निलेश सरकार, अमर चौधरी, अर्जुन महादेव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Advertisement

News Desk

मैं रूपेश मेहता, लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूं। इन वर्षों में कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। किसी भी देश-समाज के उत्थान में सकारात्मक पत्रकारिता का अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मैंने न्यूज वन क्लिक डॉट कॉम के माध्यम से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्य प्रारंभ किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से मेरा प्रयास रहेगा प्रमुख समाचारों काे स्थान प्रदान करना। वेबसाइट के संचालन में कोई कमियां हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपने संदेश अवश्य लिखें। वेबसाइट के संपादक राजेश नागर है। धन्यवाद! आपका- रूपेश मेहता संपर्क: 7000794059 E- mail: rsmehta01 @gmail.com ऑफिस- 05 लक्ष्मी बाग पार्क, पटवर्धन मार्ग (एबी रोड) देवास, मप्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button