मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

शासकीय विद्यालय पीर कराड़िया में बच्चों संग बैठकर भोजन कर मंत्री ने समाज को दिया अनुकरणीय संदेश, शिक्षा की गुणवत्ता और समर्पण पर डाली विशेष रोशनी
शिप्रा (राजेश बराना)। इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा के पीर कराड़िया गांव में उस समय एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शासकीय विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया।
मंत्री ने इस आत्मीय क्षण को ‘अति विशेष’ बताते हुए कहा कि समाज के भविष्य इन मासूम बच्चों के साथ समय बिताना न सिर्फ उनकी शिक्षा और दिनचर्या को समझने का अवसर है, बल्कि यह उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा भी देता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के समग्र विकास के लिए मजबूत आधार तैयार करना है।
बच्चों की मुस्कान और उनकी निश्चल बातें मुझे अपने कर्तव्यों के प्रति और भी अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

हमारी सरकार का यह प्राथमिक लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर पहुंचाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करना, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सम्पूर्ण विकास का वातावरण तैयार करना हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सरपंच दीपक पटेल, सुखलाल
मंसारे, शिक्षक, बच्चे व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




