आपका शहरप्रशासनिक

महा अभियान: जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाएं

देवास। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जिले में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज) लगाया जा रहा है। प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए 7 सितम्बर को महा-अभियान चलाया जाएगा। कोविड-19 से बचाव के लिए जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाएं। ऐसे व्‍यक्ति जो 6 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके है, वे वैक्‍सीनेशन केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिए क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते हैं।
देवास शहर में जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इटावा, बावडिया, संजीवनी क्लीनिक, मेंढकी, बालगढ़, गीता भवन, नागदा, भंडारी हॉस्पिटल, ईपका लैबोरेटरिज, डी-मार्ट भोपाल रोड, उत्कृष्ट विद्यालय देवास, अलोट पाएगा स्कूल देवास, विप्पी इन्डस्ट्रीस देवास, गेब्रीयल इन्डस्ट्रीस देवास, कम्युनिटी हाल आवास नगर देवास एवं ग्रामीण क्षेत्र में सिविल अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, मोबाइल टीम के अतिरिक्त अन्य चिंहित केंद्रों प्रायवेट स्कूल पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button