धर्म-अध्यात्म

सतपुड़ा एकेडमी में विधि-विधान से हुई सतपुड़ा के राजा श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना

Share

गणेशोत्सव महापर्व हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय चेतना का परिचायक- श्री सैंधव

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में स्वामी विवेकानंद गणेशोत्सव समिति द्वारा दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव के शुभारंभ पर बप्पा की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर भगवान श्रीगणेश की स्थापना कर महाआरती की गई। साथ ही उपस्थितजनों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारे लगाए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

पं. मयंक द्विवेदी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने गणेशजी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों ने भी गणेशजी का पूजन-अर्चन कर महाआरती की। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामना देते हुए श्री सैंधव ने कहा कि ये महापर्व हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय चेतना का परिचायक है। मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें। इस अवसर पर संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। यहां दस दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा एकेडमी में विभिन्न पर्वों पर इसी प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। हाल ही में जन्माष्टमी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया था। बच्चों ने मटकी फोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी थी। यहां बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म-संस्कृति पर आधारित शिक्षा भी दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button