क्राइम

खनिज के अवैध परिवहन/ओवरलोड पर 9 वाहन जब्त

Share

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी जेएस भिड़े के नेतृत्व में खनिज टीम द्वारा गुरुवार को विभिन्न ग्रामों से खनिज रेत, गिट्टी एवं मुरम का अवैध परिवहन/ओवरलोड पर कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को जब्त कर पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़े किया है। इनमें पुलिस थाना सरदारपुर में 4 डम्पर, पुलिस चौकी संजय जलाशय में 4 एवं पुलिस थाना सागोर में एक डम्पर वाहन शामिल है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों के विरूद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण निवारण) नियम 2022 के नियमों के तहत अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button