जिले की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा का सिरोल्या में आगमन

Posted by

kavad yatra
kavad yatra

जगह-जगह जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

बोल बम, बम-बम एवं महाकाल दूर है जाना जरूर है.. के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

सिरोल्या (अमर चौधरी)। मालवांचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा का सिरोल्या में शनिवार सुबह 11 बजे आगमन हुआ। आगमन होते ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। गांव के प्रमुख मार्गों से पानी में भीगते हुए कांवड़िए निकलते रहे एवं बोल बम का जयकारे लगाते रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने विभिन्न जगहों पर पुष्पमाला से यात्रा का स्वागत किया। भक्तों द्वारा फलाहारी व्यंजनों का वितरण किया गया। कावड़िये महाकाल दूर है, जाना जरूर है.. के जयघोष के साथ चल रहे थे। संगीतमय भजनों पर नृत्य करते हुए कावड़ यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

kavad yatra

1200 से अधिक यात्री शामिल-

यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता एवं प्रदीप मेहता ने बताया, कि 1200 से अधिक कावड़ यात्री यात्रा में शामिल हैं। यात्रा यह 28 वां वर्ष है। प्रमुख उद्देश्य लेकर कावड़ यात्रा क्षेत्र में परिक्रमा करते हैं। गौ सेवा, पर्यावरण सुरक्षा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक मुक्त, पौधारोपण, अन्न क्षेत्र के लिए सहयोग का उद्देश्य कावड़ यात्रा का रहता है। कावड़ यात्रा मां नर्मदाजी के धाराजी घाट से 6 अगस्त को जल भरकर शुरू हुई है, जो 15 अगस्त को भगवान महाकाल उज्जैन का जलाभिषेक कर पूर्ण होगी। सिरोल्या क्षेत्र में जायसवाल परिवार एवं भारतीय परिवार द्वारा लड्डू का वितरण किया गया। मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में सेवा समिति ने केले का वितरण किया।

kavad yatra

फलाहार का वितरण किया-

मुख्य बाजार में जगदीश चौधरी मित्र मंडल के द्वारा फलाहारी मिक्चर का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत सिरोल्या के सरपंच प्रतिनिधि शेखर चौधरी एवं मित्रमंडल द्वारा श्रीराम मंदिर के पास केले वितरित किए गए। गायत्रीनगर में स्व. अमरसिंह चौधरी परिवार द्वारा फलाहारी खिचड़ी बांटी गई। मां गायत्री युवा मित्र मंडल द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में नमकीन छाछ वितरीत की गई। इस दौरान कावड़ यात्रा का पुष्पमाला से स्वागत कर मस्तक पर मंगल तिलक भी लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *