धर्म-अध्यात्म

151 लीटर मीठा दूध पिलाकर कावड़ यात्रियों का किया स्वागत

Share

Kabad yatra
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र व प्रदेश की बड़ी कावड़ यात्रा में शामिल बोल बम कावड़ यात्रा के बेहरी फाटे पर प्रवेश के दौरान समस्त ग्रामवासियों ने 151 लीटर मीठा दूध व 5 क्विंटल केले से कावड़ यात्रियों का स्वागत किया।

इस दौरान पूरे क्षेत्रवासी अपना काम व्यवसाय बंद कर कावड़ यात्रा के स्वागत के लिए बेहरी फाटे पर एकत्रित हुए। वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित वरिष्ठ किसान स्वागत हेतु शामिल हुए।

बेहरीवासियों ने कावड़ यात्रा में शिव परिवार की चलित झांकी बनाई। भगवान शंकर-पार्वती, गणेशजी की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button