सिंगावदा एवं देवगढ़ मंडल के पथ संचलन निकलेंगे

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी पर पारंपरिक पथ संचलन निकाला जाता है। इस वर्ष संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, शताब्दी वर्ष पर देवास जिले में स्वयंसेवकों द्वारा प्रत्येक मंडल में पथसंचलन निकाला जाएगा। सिंगावदा एवं देवगढ़ मंडल के पथ संचलन रविवार को निकलेंगे
देवास ग्रामीण खण्ड के सिंगावदा मंडल का पथ संचलन रविवार 21 सितंबर को ग्राम अचलूखेड़ी में निकलेगा। इस पथ संचलन में सिंगावदा मंडल के सात गांव सिंगावदा, अचलूखेड़ी, लसूड़िया छत्रधार, मुंगवादा, नागूखेड़ी, तुमड़ावदा, पुआलडा से स्वयंसेवक सम्मलित होंगे। संचलन में स्वयंसेवक वाहिनिश: घोष की धुन पर अचलूखेड़ी गांव के देवस्थान से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से निकलेगा।
इसी प्रकार हाटपिपलिया खण्ड के देवगढ़ मंडल का संचलन रविवार 21 सितंबर देवगढ़ में निकलेगा। इस पथसंचलन में देवगढ़ मंडल के आठ गांव देवगढ़, हाथी गुराड़िया, मड़िया, बरखेड़ा, हैदरपुर, शमशाबाद, सेमली, बटुनि से स्वयंसेवक सम्मलित होंगे। संचलन में स्वयंसेवक वाहिनिश: घोष की धुन पर देवगढ़ स्थित शारदा विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गो से निकलेगा। इन संचलन की तैयारी हेतु स्वयंसेवक घर-घर संपर्क कर संचलन में सहभागी होने का आग्रह कर रहे हैं।




