देवास

उद्यमी सम्मेलन में अमलतास ग्रुप के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया ने किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत

Share
Amaltas
Dewas news

– कार्यक्रम में अमलतास विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हस्तकला से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई

देवास। लघु उद्योग भारती द्वारा देवास में 5 से 7 अगस्त तक आयोजित स्वयंसिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर किया गया। इसमें 6 अगस्त को अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन 2024 में मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत अमलतास विश्वविधालय देवास के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने किया। लघु उद्योग भारती द्वारा ये आयोजन स्वयं सिद्धा कार्यक्रम के तहत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उद्यमी मंत्री चैतन्य काश्यप, संघ सह कार्यवाह डॉक्टर गोपाल कृष्ण, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा उपस्थित थे।

इस अवसर पर अमलतास विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने अपनी हस्तकला से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई। इस प्रदर्शनी ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। सभी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। अमलतास ग्रुप ने इस कार्यक्रम में अपने स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को भी दर्शाया।

आयोजित कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, मनोज चौधरी, राजेश सोनकर, बागली विधायक सहित इंदौर के विधायकगण, कई प्रदेशों से आए लघु उद्योग भारती के सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है अमलतास सदैव राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में अमलतास विशेष विद्यालय के विद्यार्थी, डॉक्टर्स एवं सभी स्टाफ उपस्थित था।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक समीर मूंदड़ा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button