देवास

Dewas weather जिले में 569 मिमी से अधिक बारिश

Share

Dewas weather

देवास। जिले में बारिश का दौर चल रहा है। जिले ने 569 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।

मानसून सत्र के दौरान पिछले 24 घण्टे में जिले में 66 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। औसत रूप से यह 7.33 मिमी है।

इस दौरान देवास में 06 मिमी, टोंकखुर्द में 12 मिमी, हाटपीपल्या में 03, बागली में 06,
उदयनगर में 20 मिमी, कन्नौद में 14 मिमी एवं खातेगांव में 05 मिमी बारिश हुई।

जिले में अब तक औसत रूप से 569.11 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 608.71 मिमी बारिश हुई थी।

इस मानसून सत्र में सबसे अधिक बारिश खातेगांव के वर्षा मापन केंद्र में 711 मिमी रिकॉर्ड की गई है। जबकि सबसे कम बारिश सोनकच्छ व सतवास में 481 मिमी हुई।

सोमवार को देवास में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वातावरण में 88 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 23 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button