उज्जैन
शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, रामघाट स्थित ब्रिज व पुलिस बैरिकेड भी डूबे
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220805-WA0067.jpg)
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220805-WA0067-1024x548.jpg)
समझाइश दी जा रही है कि लोग गहरे पानी में ना जाए–
उज्जैन। जिले के आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का असर शिप्रा नदी में देखने को मिल रहा है। रामघाट स्थित छोटा ब्रिज पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इसके साथ ही घाट के किनारे व ब्रिज पर रखे हुए पुलिस बैरिकेड भी डूब गए। शिप्रा नदी घाट के पंडे-पुजारियों द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है, कि वे गहरे पानी में ना जाए। घाट के किनारे पर ही बैठकर स्नान करें। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी बार-बार अनाउंस करके लोगों को समझाइश दी जा रही है कि लोग गहरे पानी में ना जाए।