धर्म-अध्यात्म

रामद्वारा में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा उत्सव

Share

देवास। गुरु पूर्णिमा उत्सव रामद्वारा में मनाया जाएगा। महंत स्वामी रामनारायणजी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का उत्सव रविवार को उल्हासपूर्वक मनाया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक 1008 स्वामी रामचरणजी महाराज की अनुभव वाणी का पाठ प्रातः 8 से 10 बजे तक किया जाएगा। दोपहर 11:30 बजे रामचरणजी महाराज की आरती होगी। इसके पश्चात गुरु दीक्षा एवं राम नाम मंत्र प्रदान किया जाएगा। रविवार से रामद्वारा में चातुर्मास सत्संग प्रारंभ होगा जो दशहरा तक चलेगा। इस अवधि में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। रामद्वारा सत्संग मंडल ने सभी भक्तजनों से गुरु पूर्णिमा एवं चातुर्मास सत्संग में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button