राजनीति

जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत- महेंद्रसिंह सोलंकी

देवास। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा है, कि यह जनता के अटूट विश्वास एवं चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है।

मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही श्री सोलंकी ने देवास की प्रसिद्ध टेकरी पर मां तुलजा भवानी, चामुण्डा माता के दर्शन पूजन के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ते देश एवं विगत 5 वर्षो में लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों, जनसेवा पर जनता ने भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं ने करीब ढाई महीने तक भीषण गर्मी में अथक परिश्रम करते हुए चुनाव प्रचार में दिन रात मेहनत की। सनातनी राष्ट्रवादी साथियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। लोकसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इसी का परिणाम है।

Loksabha election result

आगामी 5 वर्षो के दौरान मेरे द्वारा सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस वादे के साथ मैं जनता जनार्दन, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले साथियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओ का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button