धर्म-अध्यात्म

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 28 मई से

Share

– मुख्य यजमान अनंत बलवंता हनुमानजी होंगे

देवास। टिनोनिया माताजी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम गोगाखेड़ी लक्ष्मी नारायण मंदिर में 28 मई से 3 जून तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

कथा का वाचन पं. अजय शास्त्री सिया वाले द्वारा किया जाएगा। कथा के पूर्व बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। मुख्य यजमान हनुमानजी महाराज होंगे।

आयोजक मंडल जोशी परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button