धर्म-अध्यात्म

नारी शक्ति स्वयं को कभी कमजोर न समझें, नारी सृजनकर्ता है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Share

देवास। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय देवास की त्रिलोक नगर शाखा में मातृतत्व दिवस (मदर्स डे) मनाया गया। इस अवसर पर त्रिलोक नगर की स्थानीय मातृशक्ति का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ममता राजेंद्रसिंह ठाकुर, नीलू प्रेमनाथ तिवारी, राजेंद्र ठाकुर की माताजी मुख्य अतिथि थीं। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, मनीषा दीदी, एकता दीदी और हेमा दीदी ने मातृत्व और अध्यात्म पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

dewas news

प्रेमलता दीदी ने बताया नारी शक्ति को कभी भी स्वयं को कमजोर नहीं समझना चहिए। उसमें तो सृजन करने की शक्ति होती है। माताओं को अध्यात्म को अपनाकर अपने बच्चों को सुसंस्कार देना चाहिए। उन्हें सात्विक भोजन देना चाहिए, क्योंकि जैसे अन्न खाते हैं, वैसा ही मन हो जाता है।

इस दौरान मातृशक्ति के साथ प्रेमलता दीदी का भी संस्था से जुड़े भाई-बहनों ने सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े भाई-बहन एवं समाजसेवी उपस्थित थे। यह जानकारी हेमा बहन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button