प्रशासनिक

कुआं निर्मित कर उसकी मुंडेर नहीं बनाने पर की जा रही है एफआईआर दर्ज

Share

देवास जिले के ग्राम बरोठा क्षेत्र के सात किसानों पर कुएं की मुंडेर नहीं बनाने पर एफआईआर दर्ज

देवास। जिले में कई किसानों द्वारा खेतों की मेड़ पर कुआं निर्मित किया जाता है, लेकिन उसकी मुंडेर नहीं बनाई जाती है। ऐसे किसानों को चिन्हित कर उन पर धारा 188 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

इसी के तहत बरोठा पटाड़ी मार्ग के ग्राम रतेड़ी में स्थित कृषक प्रहलाद, अशोक कुमार, ताराचंद की भूमि पर बिना मुंडेर का कच्चा कुआं स्थित है जो बरोठा पटाड़ी मार्ग से लगा हुआ है। साथ ही भूमि स्वामी संजय, उमेश, कलाबाई एवं छगनलाल की कृषि भूमि पर बिना मुंडेर के कुएं हैं।

कृषकों द्वारा इस संबंध में लापरवाही की जा रही थी और कुएं की मुंडेर को पक्का नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए धारा 188 के तहत नायब तहसीलदार बरोठा द्वारा कृषकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button