धर्म-अध्यात्म

महादेव का पांच दिवसीय विवाह उत्सव

Share

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। नगर की सूरज नगर कॉलोनी में शिवरात्रि पर्व पर महादेव एवं पार्वती का पांच दिवस का विवाह उत्सव मनाया जा रहा है। प्रथम दिन भगवान शंकर की बारात निकाली गई। इस दौरान सूरज नगर महिला मंडल द्वारा मंदिर में आकर्षक सजा की गई और भगवान शंकर की बारात का स्वागत किया। बड़ी संख्या में सूरज नगर के रहवासी बारात में शामिल हुए। बारात गौरी गणेश मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने बारात का स्वागत किया। विवाह गीत गाकर परंपरा को निभाया। रहवासी महेंद्र जोधा ने बताया, कि यहां पर 5 दिन तक भजन-कीर्तन और आरती पूजन संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button